Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

शादी के समारोह में जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर गिरी नदी में, पाँच लोगों की हुई मौत 

ऋषिकेश: गाड़ी में सवार परिवार शादी समारोह के लिए जा रहा था तभी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।कार में करीब 6 लोग सवार थे जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई और एक महिला को बचा लिया गया।

ये हादसा ऋषिकेश के बद्रीनाथ राजमार्ग स्थित भल्ले गांव के पास हुआ जब एक कार अनियंत्रित हो कर अलकनंदा नदी में जा गिरी। जानकारी के अनुसार परिवार के 4 लोग फरीदाबाद से और दो रुड़की से गौचर जा रहे थे एक शादी समारोह में शामिल होने।हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया।

ये हादसा सुबह करीब 7 बजे राष्ट्रीय मार्ग स्थित भल्ले गांव में हुआ था ।जब एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर थाना अधिकारी महिपाल सिंह रावत, तहसीलदार सूरजपाल सिंह रावत, और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचती है और लोगों को बाहर निकालती है।

 

हादसे में तीन बच्चों समेत मां बाप की हुई मौत

 

नदी में डूबी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकला गया। जिसमें 5 मृतक शव मिले। मृतकों की पहचान सुनील गुसाईं (44 वर्ष) और उनकी पत्नी मीना गुसाईं( 40 वर्ष)और दो पुत्र धैर्य(14 वर्ष) और सुजल( 12 वर्ष) निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद और आदित्य नेगी(16 वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी निवासी दुर्गा कॉलिंग रुड़की के रूप में की गई है। घायल महिला अनिता को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है।

 

थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि कार में सवार परिवार फरीदाबाद और रुड़की से चमोली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे जिस दौरान भल्ले गांव के पास कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी और परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और घायल महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *