Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

स्पा सेंटर में जिस्म फिरोशी का धंधा 5 महिलाएं और 2 पुरुष मिले आपत्तिजनक हालत में…..

The Jag Samachar 

उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा सेंटर व सैलून पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। टीमों को मौके पर सात लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पेंटागन मॉल में स्थित स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के आधार पर यहां पहुंची पुलिस ने जब अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। स्पा सेंटर में 5 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके पर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पेंटागन मॉल में स्थित अन्य फ्लूट एंड फ्लाई स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर संचालक के खिलाफ चालान किया गया।

प्रमेंद्र सिंह डोभाल एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला कई वर्षों से हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मुजफ्फरनगर से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।

 

हरिद्वार में फल फूल रहा जिस्मफरोशी का कारोबार: 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में वेश्यावृत्ति का धंधा जोरों पर चल रहा है. जिसकी तस्दीक आए दिन सामने आ रहे जिस्मफरोशी के मामले दे रहे हैं. कभी हेल्थ क्लब में तो कभी होटल तो कभी स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हो रहा है.

कई ऐसे मामलों पर पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन जिस्मफरोशी में लिप्त लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. जो हरिद्वार की पवित्रता और आस्था पर ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं. हरिद्वार पुलिस का कहना है कि हरिद्वार में जिस्मफरोशी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *