Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नाव में हुआ विस्फोट, 143 लोगों की हुई मौत, कई दर्जन हुए लापता

ये घटना अफ्रीकी देश कांगो में हुई जब एक बड़ी नाव ईंधन लेकर जा रही थी और विस्फोट के कारण 143 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से काफी लोग लापता हो गए। नाव में सीमा से ज्यादा लोग सवार थे, विस्फोट होने के कारण नाव में अफरा तफरी मच गई और नाव पलट गई।

 

यह घटना मंगलवार को राजधानी मंबडाका के पास स्थित कांगो नदी के संगम पर हुई, जिसे दुनिया की सबसे गहरी नदी माना जाता है। नाव में ईंधन ले जाया जा रहा था तभी अचानक विस्फोट होने के कारण नाव सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई और नाव पलट गई। इस हादसे में 143 लोगों की मौत हो गई और इतने ही मात्रा के लोग गायब बताए जा रहे हैं।

 

हादसे की जानकारी के बाद प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख जोसेफिन लोकुम मौके पर पहुंचे और बताया कि ये हादसा होने के बाद बचाव कार्य किया जा रहा है और लोगों की तलाश जारी है। बुधवार से शुक्रवार तक 143 की तलाश करी गई थी। मिले हुए शवों की हालत काफी खराब है और बुरी तरह जले हुए थे।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि नाव पर सवार एक महिला ने खाना पकाने के लिए आग जलाई थी जिसके कुछ ही दूरी पर ज्वलाशील ईंधन रखा हुआ था और आग के संपर्क में आने के कारण नाव में विस्फोट हो गया और लोगों की मौत हो गई।

फिलहाल मरने वालों की संख्या 145 है जो कि बढ़ भी सकती है। मरने वालो में से कई लोगों की मौत जलने के कारण हुई और कुछ की नदी में डूबने से।

 

स्थानीय नागरिक समाज के नेता जोसेफ लोकोंडो ने बताया कि टीम की मदद से शवों को दफनाया गया है और प्रशाशन लोगों की मदद के लिए काम कर रही है। साथ ही बताया कि नाव पर सवार लोगों की संख्या का कोई अंदाजा नहीं है लेकिन ये तय है कि सीमा से अधिक लोग सवार थे। मारने वाले शवों के जितने ही लोग अभी लापता हैं जिन्हें ढूंढने का प्रयास कर जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *