Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर, मैदानी और पर्वतीय इलाकों में कोहरा और शीतलहर

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की कमी का सीधा असर तापमान पर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में सूखी ठंड और कोहरा आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर और पाला बढ़ रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंडी हवाओं ने चलना-फिरना मुश्किल कर दिया है।

मौसम विभाग ने 9 जनवरी के लिए मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सूखी ठंड से फिलहाल ज्यादा राहत नहीं मिलने की उम्मीद है।

बृहस्पतिवार को दर्ज आंकड़ों के अनुसार देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी दिन का तापमान सामान्य के आसपास और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में 14 जनवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। लोगों को ठंड और कोहरे के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *