देहरादून : देहरादून में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में संस्कार वर्ल्ड स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ये हादसा सोमवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के पास घटित हुआ। जब संस्कार वर्ल्ड स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत यह रही कि बस में बच्चे सवार नहीं थे। बस स्कूल समय शुरू होने से पहले ही सड़क किनारे खड़ी थी। दुर्घटना के वक्त बस में सिर्फ चालक मौजूद था, जिसने बस गिरने से ठीक पहले कूदकर अपनी जान बचा ली। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।