Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून शहर को जल्दी मिलने जा रही है 3 नई ऑटोमेटेड पार्किंग 

देहरादून: देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अब अंतिम चरण पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से जनपद देहरादून आधुनिक सुविधायुक्त ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य युद्धस्तर पर अग्रसर है।

 

यह आधुनिक सुविधा जल्दी ही आमजन को उपलब्ध होगी। इस श्रृंखला में शहर में शुरुआती चरण में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग अपने अंतिम चरण पर हैं। इस आधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की बढ़ती समस्या काफी हद तक कम होगी साथ ही जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

शहर में बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डीएम की आइडिया मील का पत्थर अब साबित होने जा रहा है। यह पार्किंग बहुत ही कम स्थान पर निर्मित हो जाती है तथा इसे अन्यंत्र स्थल पर भी शिफ्ट करने की सुविधा रहती है।

 

आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग मैदानी क्षेत्रों के वाहनों की पार्किंग के लिए बढ़ावा दे रही है। डीएम के इसआइडिया की उपज ऑटोमेटेड पार्किंग, आगामी भविष्य में शहर के अन्य स्थानों पर भी देखने को मिलेगा।

साथी ही जिलाधिकारी के अभिनव पहल से एक ओर जहां कोरोनेश अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है,जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सके, वहीं शहर में बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध करने के लिए ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *