Dehradun: देहरादून में आए दिन चौंका देने वाले सड़क हादसे की खबर आती रहती है, कुछ समय पहले हुए सड़क हादसे से लोग बाहर आए ही थे कि एक और ऐसे ही सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें तेजी से बढ़ती हुई कार ने 4 मजदूरों को रौंद दिया और 2 लोगों को टक्कर मार कर ड्राइवर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ये हादसा राजपुर रोड थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास हुआ ।ये हादसा 12 मार्च 2025 को देर रात 8:30 बजे करीब हुआ। जब अचानक से एक मर्सिडीज कार तेज रफ्तार में आई और सड़क पर चल रहे 4 मजदूरों को रौंद दिया , इतना ही नहीं वहां खड़ी एक स्कूटी में भी टक्कर मार दी जिसमें बैठे लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का नंबर चंडीगढ़ का था और कार बहुत तेज रफ्तार में थी जो बेकाबू होकर पैदल चल रहे मजदूरों को कुचल कर चली गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करा गया और अधिकारियों ने जानकारी ली। कार सवार व्यक्ति की तलाश कंट्रोल रूम के माध्यम से करी जारी है साथ ही सभी थानों के द्वारा अभियान चलाया गया है।
इस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली ने पहुंचकर सारी नकारी जुटाई और देहरादून पुलिस की विशेष टीम द्वारा रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में पूछताछ/जानकारी की जा चुकी है।
देहरादून में पुलिस की कई टीमों द्वारा रातभर सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान के दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से दुर्घटना करने वाले वाहन को बरामद किया गया है। वाहन के मालिक के संबंध में पुलिस द्वारा पूर्ण जानकारी मिल गई है, जल्द ही पूरे घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

जांच के बाद मृतकों की पहचान की जा चुकी है, मजदूर कांठबंगला क्षेत्र के नदी पार में रहते थे और शिवम नमक ठेकेदार के साथ कम करते थे।
मृतकों के नाम और पता
1.मंशाराम पुत्र रामबहादुर, निवासी ग्राम लोटी सरया, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश,उम्र 30 वर्ष
2.रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश,उम्र 35 वर्ष
3.धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तड़ियामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश
4.मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना उत्तरांचल बाजपट्टी, बिहार।