Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Starbucks पर कोर्ट ने लगाया 435 करोड़ का हर्जाना, कॉफी से जले प्राइवेट पार्ट्स!

Starbucks दुनिया की जानी मानी काफी ब्रांड है, जिसपे कोर्ट ने 435 करोड़ का हर्जाना लगाया है। ये हर्जाना एक कस्टमर को दिया जाएगा जो गर्म कॉफी गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इस दौरान उनके प्राइवेट पार्ट्स भी जल गए।

 

पूरी घटना की जानकारी

ये घटना 8 फरवरी 2020 को घटित हुई थी जब कैलिफोर्निया के माइकल गर्सिया ने स्टारबक्स से तीन सुपर साइज काफी ऑर्डर करी थी लेकिन कॉफी की पैकिंग ठीक तरह से ना होने के कारण कॉफी का ठक्कन ढंग से बंद नहीं हुआ और गर्म कॉफी माइकल के ऊपर गिर गई, इसके कारण उनके प्राइवेट पार्ट्स, जांघ, और कमर में काफी जलन हुई। इस हादसे के कारण माइकल को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा और स्किन ग्राफ्टिंग करवानी पड़ी।

माइकल को पांच साल तक शारीरिक और मानसिक दर्द झेलना पड़ा। माइकल के वकील निक रोली ने कहा ये फैसला स्टारबक्स को जिम्मेदार ठहराने में महत्वपूर्ण कदम है।

समझौते की राशि और स्टारबक्स की अपील

रिपोर्ट के अनुसार स्टारबक्स ने माइकल को पहले 30 मिलियन डॉलर की धनराशि ( भारतीय धनराशि के मुताबिक 261 करोड़ रुपए) का समझौता रखा था लेकिन माइकल ने ये स्वीकार नहीं करी क्योंकि उनकी कुछ शर्ते थी जिन्हें मानने से स्टारबक्स ने मना कर दिया था जिसके बाद माइकल ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था।

माइकल की मांग थी कि धनराशि के साथ साथ स्टारबक्स को अपनी लापरवाही के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ेगी और अपनी नीतियों में बदलाव करना पड़ेगा।

कैस दर्ज होने के बाद कोर्ट ने स्टारबक्स पर 435 करोड़ का हर्जाना लगाया है हालांकि इस फैसले पर स्टारबक्स कंपनी ने असहमति जताई है उन्होंने कहा कि जुर्माने की राशि बहुत अधिक है हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *