देहरादून : ऑटो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री रायपुर देहरादून में निजी कंपनी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों से अवैध वसूली एवं कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ आज इंटक के पदाधिकारीयों ने ओप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री रायपुर के प्रशासनिक अधिकारी अवधेश कुमार यादव से मुलाकात कर कॉन्ट्रैक्ट लेबर कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ रोष जताया। कॉन्ट्रैक्ट लेबर कर्मचारीयों ने इंटक के पदाधिकारीयों से शिकायत की थी कि उनके साथ निजी कंपनी द्वारा अवैध रूप से 4 से 5 हजार रूपये प्रति महीना वसूला जा रहा है एवं कार्य क्षेत्र में भी उनके साथ निजी कंपनी के मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार एवं गाली गलौज की जाती है और विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने एवं फर्जी मुकदमे दर्ज करने की धमकी भी दी जाती है इसके खिलाफ आज सुबह सभी कॉन्ट्रैक्ट लेबर कार्य बहिष्कार करने के इरादे से ओप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री रायपुर देहरादून के मुख्य द्वार पर इकट्ठे हुए परंतु ओप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री के अधिकारियों द्वारा भी उन्हें विरोध प्रकट करने से रोका गया जैसे ही उत्तराखंड इंटक के पदाधिकारी वहां पहुंचे तब जाकर कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों का हौसला बड़ा तत्पश्चात इंटक के पदाधिकारीयों द्वारा सीनियर मैनेजर एवं प्रशासनिक अधिकारी अवधेश कुमार यादव से लंबी वार्ता के पश्चात उन्होंने अवैध वसूली कर रही निजी कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने एवं उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि जब तक नई कंपनी से कांट्रेक्ट नहीं हो जाता तब तक सीधे फैक्ट्री द्वारा कॉन्ट्रैक्ट लेबर के खाते में उनके द्वारा प्रतिमाह तनख्वाह दी जाएगी। तीन सदस्य प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड इंटक के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव देव सिंह पंवार एवं युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष पंकज क्षेत्री शामिल रहे।