Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

UKSSSC पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, आज होगा पुतला दहन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हालिया स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और गोपनीयता भंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने आज (22 सितम्बर 2025) पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने और सरकार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि, “राज्य की भर्ती परीक्षाओं पर बार-बार सवाल खड़े हो रहे हैं। बेरोजगार युवा सालों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। सरकार इस पूरे मामले में गंभीर नहीं है।”

मसूरी में युवकों ने फूला पुतला

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गढ़वाल मंडल प्रभारी विजय सारस्वत ने आरोप लगाया कि, “आधे घंटे में पेपर बाहर आ जाना आयोग की कार्यप्रणाली और सरकार की मंशा पर बड़ा सवाल है। यह युवाओं के साथ धोखा है।”

कांग्रेस ने कहा है कि आज प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों और राजधानी देहरादून में सरकार का पुतला दहन करेंगे। पार्टी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

कांग्रेस महासचिव संगठन मदन बिष्ट ने चेतावनी दी है कि, “अगर सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद नहीं करती तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।”

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि, पेपर लीक बेरोजगारों के साथ धोखा है ,इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने पेपर लीक कर राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। सरकार को इसकी उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी और जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि, “शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *