Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चकराता में बड़ा हादसा,रील बनाते समय खाई में गिरी कार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

देहरादून | चकराता घूमने आए दिल्ली के दो आपस में रिश्तेदार परिवारों के साथ बड़ा हादसा हो गया। रविवार को कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय वंश चावला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

 

पुलिस के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे, जो चकराता घूमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने वंश चावला को मृत घोषित कर दिया। घायल मोहित कपूर के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज साहिया अस्पताल में चल रहा है।

 

थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा चलती कार में सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय हुआ। वाहन लीना कपूर चला रही थीं। हालांकि परिजनों का कहना है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

हादसे के बाद सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया, जब मां हेमा चावला के सामने ही उनके बेटे वंश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय रील या वीडियो न बनाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *