Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा आज, जानिए कितने बजे पहुंचेंगे उत्तराखंड और कौन कौन से कार्यक्रमों में लेंगे भाग

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शनिवार को हरिद्वार में करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और बाद में एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। दौरे को लेकर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीमें दिनभर तैयारियों में जुटी रहीं।

तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:15 बजे Jolly Grant Airport पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से Gurukul Kangri Helipad के लिए रवाना होंगे और 12:40 बजे वैरागी द्वीप स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

इसके बाद वह वैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:55 बजे तक चलेगा। दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

इसके पश्चात 2:30 बजे से 3:00 बजे तक वैरागी कैंप में ही नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे से 3:30 बजे तक उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री 3:30 बजे वैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 4:45 बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *