Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राजधानी देहरादून में कल इन जगहों पर बजेगा आपातकालीन सायरन प्रशासन ने नागरिकों से की ये अपील…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को शाम 6 बजे डालनवाला थाने से देहरादून सिटी में लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घंटाघर सौंदर्यीकरण, क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 4 हिलांस कैंटीन और बाल भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों के लिए लगाए गए ये सायरन 8 से 16 किलोमीटर तक की दूरी तक आवाज पहुंचाने में सक्षम हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में लोगों को सचेत करना है। मुख्यमंत्री रिमोट कंट्रोल से सभी 13 सायरनों का एक साथ उद्घाटन करेंगे।

 

 

जनपद देहरादून में आम जनमानस को आकस्मिक स्थिति के दौरान सतर्क किये जाने के उद्देश्य कल सायं 6:00 -6:30 के बीच किसी भी आपात के दौरान सतर्क रहने के उद्देश्य से शायरों का प्रशिक्षण किया जाएगा ।16 किमी० रेंज के 04 सायरन (थाना ऋपिकेश, थाना प्रेमनगर, थाना क्लेमेटाउन, थाना रायपुर) एवं 08 किमी० रेंज के 09 सायरन थाना कोतवाली पल्टन बाजार, पुलिस चौकी बिन्दाल, थाना राजपुर, थाना पटेल नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, पुलिस लाइन रेसकोर्स, थाना डालनवाला, थाना कैन्ट एवं थाना बसन्त विहार) में स्थापित किया गया है। आमजन को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06.09.2025 लगभग (सांय 06:00-06:30 बजे) इन सायरनों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के दौरान सायरन बजने पर किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट न फैलाएँ। यह केवल तकनीकी जांच एवं जागरूकता की प्रक्रिया है।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में यह चेतावनी प्रणाली समय पर जनहित में प्रभावी रूप से कार्य कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *