Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अमृतसर बाईपास रोड के पास जोरदार धमाका, आतंकी के हाथ में ही फट गया बॉम्ब, आतंकी संगठन का था सदस्य

पंजाब: अमृतसर में स्थित मजीठा रोड पर एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में एक संग्धित आतंकी बुरी तरह घायल हो गया। आतंकी के हाथ में ही बॉम्ब फट गया जिस कारण उसके हाथ और पैर धर से अलग हो गए। अस्पताल में पहुंचने के बाद आतंकी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया आतंकी संगठन का नाम।

ये मामला अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास के पास स्थित होटल एवेन्यू के बाहर का है जहां एक जोरदार धमाका हुआ। धमके की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए, और देखा कि एक शख्स पास के गड्ढे में गिरा हुआ है और मदद के लिए चिल्ला रहा था। बॉम्ब ब्लास्ट के कारण उसके हाथ पैर उखड़ गए थे।

जानकारी के मुताबिक उस शख्स के पास कुछ ऐसा सामान था जिस कारण ब्लास्ट हो गया। लोगों का कहना था कि वो शख्स बॉम्ब लेकर आया था जो उसके हाथ में ही ब्लास्ट हो गया , जिस कारण उसके हाथ पैर भी उसके शरीर से उखड़ गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।विस्फोट का इलाका अमृतसर ग्रामीण पुलिस के अंतर्गत आता है।

बाईपास रोड पर हुए हुए धमाके पर डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया, “जो व्यक्ति जख्मी हुआ था, उसकी मौत हो गई है। ये व्यक्ति आतंकवादी संगठन का ही सदस्य है। यह विस्फोटक सामग्री को लेने आया था। हमने पुराने जितने भी ब्लास्ट से संबंधित मामलों की जांच की है उनमें यही बात सामने आती थी कि ये लोग विस्फोटक सामग्री किसी खाली जगह रख देते थे और कोई दूसरे व्यक्ति उसे वहां से उठा लेता था और आगे किसी घटना को अंजाम देता था… ये व्यक्ति संभवत बब्बर खालसा का सक्रिय सदस्य होगा। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *