Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, IMD ने दी सतर्क रहने की सलाह

देहरादून : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसका असर हिमालयी राज्य उत्तराखंड में भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेशभर में कोरी ठंड और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच रही है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश या बर्फबारी की संभावना से इनकार किया है। हालांकि घने कोहरे को देखते हुए लोगों को सुबह के कुछ घंटों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में छा सकता है घना कोहरा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।

कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। वाहन चालकों को कम गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

देहरादून का मौसम

राजधानी देहरादून में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान , लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान: करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा ।
दिन में हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा।

ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाओं का असर

पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
हालांकि फिलहाल बर्फबारी या बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे राहत की स्थिति बनी हुई है।

अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है। कोहरे और ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी बाहर निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

IMD लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए है और किसी भी बदलाव की स्थिति में समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *