Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, महिला झुलसी — बड़ा रेल हादसा टला

पंजाब:अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां ट्रेन के तीन एसी कोच आग की चपेट में आ गए। घटना में एक महिला यात्री झुलस गई, जिसे फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के G-19 कोच से सबसे पहले धुआं निकलता दिखा। देखते ही देखते आग ने दो और कोचों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, रेलवे विभाग ने कोच की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद ट्रेन को तुरंत रोककर प्रभावित डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका।

फतेहगढ़ साहिब के डीसी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, रेलवे ने कहा कि ट्रेन की अन्य बोगियां जांच के बाद ही रवाना की जाएंगी।

सरहिंद जीआरपी एसएचओ रतन लाल ने बताया कि जैसे ही ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं निकलता देखा गया, ट्रेन को रोक दिया गया और कोई भी हताहत नहीं हुआ। यात्रियों को समय रहते हुए निकाल दिया गया था , आग लगने से ट्रेन के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल आगे लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *