हरिद्वार: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड हरिद्वार शाखा ने गर्व के साथ घोषणा करी कि ,उनके 12 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। परीक्षा के परिणाम आईआईटी कानपुर द्वारा घोषित किए गए हैं।
देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन सर्विसेज कंपनी, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की हरिद्वार शाखा के 12 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

हरिद्वार शाखा के उल्लेखनीय प्रदर्शनकर्ताओं में उत्कृष्ट वेद (एआईआर 806) ,हर्ष गुप्ता(एआईआर 3414), पार्थ चौहान(एआईआर7122),अक्षत चौहान(एआईआर9538),और शिवांश शर्मा (एआईआर 9538) शामिल हैं। शाखा के अन्य शीर्ष सफल उम्मीदवारों में शिवांगी गुप्ता, अनिकेत कुमार, ओजस अग्रवाल, आशीष पांडेय और चिन्मय गर्ग भी शामिल हैं।
इस शानदार प्रदर्शन से छात्रों की लगन अथक मेहनत और एईएसएल के विशेषज्ञ फैकल्टी तथा समग्र पाठ्यक्रम द्वारा प्रदान किए गए मजबूत अकादमिक समर्थन की झलक मिलती है।ये छात्र एईएसएल के विशेष रूप से जेईई एडवांस्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किए गए क्लासरूम प्रोग्राम के भाग थे। जेईई एडवांस्ड विश्व की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है ,जो गहरी समझ और मजबूत समस्या समाधान कौशल की मांग करता है।
छात्रों को बधाई देते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ के.मिश्रा ने कहा कि ,यह परिणाम एईएसएल में लागू अकादमिक अनुशासन और कठोरता का प्रमाण है। हम अपने छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हैं और उन्हें आईआईटी और आगे पढ़ाई में सफतला की शुभकामनाएं देते हैं।

अपने अनुभव पर छात्रों ने कहा, हम आकाश के आभारी हैं जिन्होंने हमें मजबूत अकादमिक आधार और निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया। एईएसएल की सामग्री और कक्षा परीक्षण ने हमें कठिन अवधारणाओं को कम समय में समझने में मदद की। यह सफतला उनके समर्थन के बिना संभव नहीं थी।
जेईई एडवांस्ड हर साल उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जो जेईई मेन परीक्षा में क्वालीफाई करते हैं। जेई मेन कई राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान(NIT) और केंद्र प्रायोजित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होता है जब कि जेईई एडवांस्ड केवल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रवेश के लिए आवश्यक है।
हालांकि जेईई मेन में शामिल होने के लिए छात्रों को पहले जेईई मैं में उपस्थित होना अनिवार्य होता है।