पौड़ी: चार धाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है, इस यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए और भी सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पौड़ी पुलिस ने अपनी कड़ी तैयारियां पूरी कर ली है। व्यवस्थाओं को परखने के लिए कप्तान लोकेश्वर सिंह खुद ग्राउंड जीरो पर जायजा लेने पहुंचे।
30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसमें से दृष्टिगत कस्बा श्रीनगर सबसे एहम स्तनों में से एक है, इसके मुख्य रूप से बद्रीनाथ, केदारनाथ व गोविंदघाट जैसे प्रमुख थोड़ी स्थल पड़ते हैं जिस कारण श्रद्धालुओं की असंख्या भीड़ का आना जाना लगा रहता है जिस कारण इस जगह का सही संचालन करना एक चुनौती से कम नहीं है।

चार धाम यात्रा के लिए पौड़ी पुलिस की तैयारियों को परखने के लिए SSP पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने खुद ग्राउंड जीरो पर आकर सभी तैयारियों का जायजा लिया।
SSP पौड़ी ने श्रीनगर में पार्किंग स्थलों, होल्डिंग एरिया,का जायजा लिया साथ ही मार्गो पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे थाने से मॉनिटर करने के लिए निर्देश दिए।

आपको बता दें यात्रियों के मदद के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर अस्थायी चौकियां और पुलिस पर्यटन सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं , जिसमें पुलिस कर्मी 24 घंटे यात्रियों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे और साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम भी नियुक्त करी गई है।
SSP पौड़ी यात्रा से संबंधित सारी जानकारी दिए गए QR कोड से ले सकते हैं। (https://chardhamyatra.svinfotechsoftwaresolutions.com/)