Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पत्नी का जन्मदिन मनाने आया पति लंदन से…पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के कर दिए टुकड़े टुकड़े

UP: UP के मेरठ में रहने वाले सौरभ अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने लंदन से भारत पहुंचा था लेकिन पत्नी बेवफा निकली, अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े टुकड़े करने के बाद उसको ड्रम में भर कर सीमेंट का घोल भर दिया।

 

UP के रहने वाले सौरभ मर्चेंट नवी में जॉब करता था, नेवी में होने के कारण आधे से ज्यादा समय सौरभ को बाहर ही रहना पड़ता था। इसी कारण सौरभ की पत्नी मुस्कान का अफेयर शास्त्री कोठी में रहने वाले साहिल से शुरू हो गया। करीब 2019 से दोनों का चक्कर चल रहा था, सौरभ को दोनों के रिश्ते के बारे में शक तो था इसी कारण दोनों के बीच काफी विवाद भी होता था ।

मर्चेंट नवी में जॉब कर रहे सौरभ 24 फरवरी को अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने लंदन से भारत आया था। 25 फरवरी को सौरभ की पत्नी का जन्मदिन था। जिसके बाद 4 मार्च को पत्नी मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशे की दवाई मिला कर उसको बेहोश कर दिया इसके बाद प्रेमी साहिल और मुस्कान ने मिल कर सौरभ के सीने पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया और हत्या करने के बाद शव के 15 टुकड़े कर दिए। इसके बाद दोनों ने शव को ड्रम में भर कर सीमेंट का घोल मिला दिया और उसको ढक्कन से बंद कर दिया।

सौरभ के भाई राहुल ने दी पुलिस को जानकारी 

कुछ समय बाद जब सौरभ के घरवाले सौरभ से संपर्क करना चाहते थे तो सौरभ का फोन बार बार स्विच ऑफ बताने के कारण सौरभ के भाई राहुल ने उनके घर आकर मिलने का सोचा लेकिन वहां कोई नहीं मिलता है तभी राहुल मुस्कान को फोन करके सौरभ के बारे में पूछा तो मुस्कान ने साफ इंकार करते हुए बोला कि मैं तो अपने मायके आई हु मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है। राहुल अपने भाई के बारे में आस पास पूछ ताछ कर ही रहा था कि तभी मुस्कान साहिल के साथ वहां पहुंच जाती है, जब राहुल ने साहिल के बारे में पूछा तो मुस्कान ने कुछ जवाब नहीं दिया , तभी राहुल सौरभ के घर में पहुंचता है तो उसको घर में अजीब से बदबू आई और उसने मुस्कान और साहिल को पकड़ लिया और आस पास के लोगों को इकट्ठा कर दिया।

पुलिस को जब सूचना दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साहिल और मुस्कान को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रमाकांत ने कहा “घर के ड्रम में बॉडी मिली है, सीमेंट से बॉडी बंद होने के कारण बॉडी को ड्रम से बाहर नहीं निकला जा सका , इसलिए ड्रम के साथ ही बॉडी को थाने लाया गया है।

आरोपियों ने करा गुनाह कबूल

हिरासत में लेने के बाद आरोपी साहिल और मुस्कान ने गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि कैसे उन दोनों ने मिलकर सौरभ को मारने की पहले से ही प्लैनिंग कर ली थी। साहिल ने जगह जगह गांव में जाकर पूछ ताछ करी कि मरे हुए जानवरों के शव को कहां दबाया जाता है और मुस्कान ने डॉक्टर पर जाकर झूठे डिप्रेशन का नाटक कर के उसने सोने की दवाओं का पर्चा बना कर दवाइयां ली और वहीं दवाई सौरभ के खाने में मिला कर सौरभ बेहोश किया।

इसके बाद दोनों ने शारदा रोड से मीट की दुकान से एक चाकू, पॉली बैग, और उस्तरा खरीदा। जब सौरभ खाना खाने बैठा तो मुस्कान ने उसके खाने में नशीली दवाइयां मिला दी जिसके बाद सौरभ बेहोश हो गया। तभी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल को कॉल कर के बुलाया और दोनों ने मिल कर सौरभ के सीने में चाकू से वार कर के सौरभ की हत्या कर दी।

हत्या होने के बाद दोनों आरोपियों ने सौरभ के शव को बाथरूम में ले जाकर शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए और प्लास्टिक के बैग में भर दिए।रात भर सौरभ के धड़ को मुस्कान ने अपने बेड के अंदर रखा।तो वहीं कटी हुई कलाइयां और हाथ सौरभ अपने साथ अपने घर ले गया। 5 मार्च को साहिल ने घंटाघर से ड्रम खरीदा और शव के टुकड़े भर कर ड्रम को सीमेंट से सिल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *