देहरादून। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 22 उपनिरीक्षकों (दरोगा) और छह अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी के अनुसार, कानून व्यवस्था और विभागीय कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। इसके तहत विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
– विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी, क्लेमेनटाउन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना सहसपुर भेजा गया।
– संदीप पंवार को चौकी प्रभारी साहिया, कालसी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, सेलाकुई भेजा गया।
– अरविंद पंवार को चौकी प्रभारी कुठाल गेट, राजपुर से चौकी प्रभारी आशारोड़ी बनाया गया।
– अश्वनी बलोनी को आराघर चौकी से चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश भेजा गया।
– विनेश कुमार को त्रिवेणी घाट चौकी, ऋषिकेश से चौकी प्रभारी आराघर, डालनवाला बनाया गया।
– रविंद्र नेगी को एसएसपी कैंप कार्यालय से चौकी प्रभारी हर्रावाला भेजा गया।
– दलिंद्र सिंह को नेहरू कॉलोनी थाने से चौकी प्रभारी कुठाल गेट, राजपुर भेजा गया।
– विकसित पंवार को ऋषिकेश थाने से चौकी प्रभारी मयूर विहार, रायपुर भेजा गया।
– सुमित चौधरी को चौकी प्रभारी श्यामपुर, ऋषिकेश से चौकी प्रभारी लालतप्पड़, डोईवाला बनाया गया।
– कवीन्द्र राणा को डोईवाला थाने से चौकी प्रभारी श्यामपुर, ऋषिकेश भेजा गया।
– हेमा बिष्ट को कालसी थाने से चौकी प्रभारी साहिया बनाया गया।
– प्रवीण कुमार पुंडीर को पटेलनगर थाने से चौकी प्रभारी बालावाला, रायपुर भेजा गया।
– आदित्य सैनी को चौकी प्रभारी लालतप्पड़, डोईवाला से ऋषिकेश थाने भेजा गया।
– दीपक गैरोला को चौकी प्रभारी हर्रावाला, डोईवाला से पटेलनगर थाने भेजा गया।
– राज नारायण को डोईवाला थाने से मसूरी थाने भेजा गया।
– शाहिल वरिष्ठ को चौकी प्रभारी बालावाला, रायपुर से ऋषिकेश थाने भेजा गया।
– नीरज त्यागी को सहसपुर थाने से नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया।
– कुलवंत सिंह को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा भेजा गया।
– देवेश को पुलिस लाइन से डोईवाला थाने भेजा गया।
– लक्ष्मी प्रसाद को नेहरू कॉलोनी थाने से सहसपुर थाने भेजा गया।
– मनोज कुमार को डोईवाला थाने से रायवाला थाने भेजा गया।
– सुशील बलूनी को रायपुर थाने से पटेलनगर थाने भेजा गया।
इन छह अपर उपनिरीक्षकों के भी तबादले
– सुनील रावत को रायपुर थाने से नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया।
– दिनेश चंद्र को रानीपोखरी थाने से रायपुर थाने भेजा गया।
– शैलेंद्र कंडवाल को क्लेमेनटाउन थाने से नगर कोतवाली भेजा गया।
– बिजेंद्र ठाकुर को चकराता थाने से विकासनगर थाने भेजा गया।
– जसपाल गुसाईं को सहसपुर थाने से ऋषिकेश थाने भेजा गया।
– सोमवीर सिंह को रायपुर थाने से कैंट थाने भेजा गया।
एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।