देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 नवंबर तक प्रदेश के 9 पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है।