अब कोर्ट में वकीलों की ड्रेस कोई और नहीं पहन सकेगा,अगर काले कोट में दिखे तो होगी कार्रवाई

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: देहरादून जिला कोर्ट में अब सिर्फ असली वकील ही काले कोट और सफेद शर्ट में नजर आएंगे। कोर्ट प्रशासन ने साफ कहा, कि अगर कोई मुंशी, दलाल या इंटर्न वकील जैसी ड्रेस पहनकर कोर्ट परिसर में घूमता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

 

यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई बार लोग वकीलों की ड्रेस पहनकर आम लोगों को गुमराह कर देते थे। ऐसे लोग खुद को वकील बताकर लोगों से बात करते थे, जिससे धोखा होने का खतरा बढ़ रहा था।

 

अधिकारियों ने कहा है कि अब कोर्ट में वकील की ड्रेस सिर्फ उन्हीं को पहनने की इजाजत होगी जो बार काउंसिल में रजिस्टर्ड वकील हैं। बाकी कोई भी अगर इस ड्रेस में दिखा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और जरूरी हुआ तो पुलिस केस भी हो सकता है।

 

वकीलों ने करी कोर्ट के फैसले की सराहना

 

कोर्ट के इस फैसले का वकीलों ने काफी सराहना करी। उनका कहना है कि इससे असली और नकली वकीलों की पहचान साफ हो सकेगी और लोगों को भी धोखा नहीं होगा।

 

कोर्ट परिसर में अब हर वकील को पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वह दिखा सके कि वह असली वकील है।

 

इस आदेश के बाद अब कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर घूमने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *