कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

ऋषिकेश: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक महत्वपूर्ण बैठक के सिलसिले में पहाड़ी क्षेत्र में गए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक सत्याश्री बालीचा ने बताया कि मंत्री को कार्डियक केयर यूनिट में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं, जो राहत की बात है।

डॉक्टरों के अनुसार, सतपाल महाराज सामान्य रूप से खाना खा रहे हैं, चल-फिर रहे हैं और बातचीत भी कर पा रहे हैं।

सीएम धामी ने जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *