Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड विधानसभा सत्र बढ़ाने के संकेत, मुख्यमंत्री बोले—विपक्ष जितनी चर्चा चाहे, सरकार तैयार

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ सकती है। बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है और यदि आवश्यकता पड़ी तो सत्र की अवधि बढ़ाकर अधिक समय तक चर्चा कराई जा सकती है।

रविवार अवकाश, सोमवार को भी हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल सत्र शुक्रवार तक निर्धारित है, लेकिन जरूरत पड़ने पर शनिवार को भी सदन की कार्यवाही चलाई जा सकती है। इसके बाद रविवार को अवकाश रखते हुए सोमवार को भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराई जा सकती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष जितनी चर्चा करना चाहता है, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी और विपक्ष की हर बात का जवाब दिया जाएगा।

सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का दिया जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से बार-बार यह आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार सदन नहीं चलाना चाहती। लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सबसे अधिक विधानसभा सत्र आयोजित किए गए हैं और भविष्य में भी इसकी संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

गैरसैंण को बताया पहाड़ की उम्मीद और स्वाभिमान का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण पहाड़ की उम्मीद और स्वाभिमान का प्रतीक है। सरकार ने इसे केवल सत्र तक सीमित नहीं रखा, बल्कि यहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गैरसैंण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यहां विकास से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *