Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड मौसम अपडेट। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 7 मार्च से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में 12 मार्च तक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 7 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि 8 मार्च को पर्वतीय जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार हैं। इसके बाद 9 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं पहाड़ी जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में बादल छाए रहने से कई क्षेत्रों में मॉइश्चर फ्लो की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण पहाड़ी जिलों में तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *