Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: पिकअप वाहन गंगा में गिरा, दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी

देवप्रयाग। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के बड़ा हादसा हो गया। देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में जा गिरा। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से उतरकर गंगा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

दो लोगों के सवार होने की आशंका

पुलिस प्रशासन के अनुसार वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है। दोनों की तलाश के लिए नदी में तेज बहाव के बीच युद्धस्तर पर खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस कर्मी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।

तेज बहाव से बढ़ी चुनौती

गंगा नदी में तेज धारा के चलते राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। फिलहाल वाहन और लापता व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से सवार लोगों की शिनाख्त करने में जुटी है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *