उत्तरकाशी में हल्के भूकंप के झटके, कहीं से नुकसान की सूचना नहीं

MDDA Advertisement

उत्तरकाशी | जनपद मुख्यालय में सोमवार रात 10:05 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद कंट्रोल रूम की ओर से आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई।

 

आईएमडी देहरादून ने बताया कि भूकंप की तीव्रता बहुत कम होने के कारण यह सिस्टम में दर्ज नहीं हो सका। प्रशासन की ओर से जनपद की सभी तहसीलों—चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट—से जानकारी ली गई।

 

प्रशासन के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए और न ही किसी प्रकार के नुकसान की सूचना है। जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *