Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

माफ कर दो अब कभी नहीं करूंगा रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की दून पुलिस के साथ मुठभेड़।

Tha Jag Samachar

देहरादून में हुए रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई. दोनों आरोपी गंभीर रूप से हुए घायल।

प्रेमनगर थानाक्षेत्र में रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों के साथ मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर में देहरादून पुलिस के साथ मुठभेड़

तीन मई को प्रेमनगर थानाक्षेत्र स्थित मांडूवाला के पीपल चौक पर राेहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्तों का पीछा करने के दौरान भागने पर हुई मुठभेड़

हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अजहर त्यागी मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर स्थित बरला पुरकाजी(उoप्रo) क्षेत्र का निवासी है

एक अभियुक्त के दोनों पैरों व एक हाथ में लगी गोली व एक अभियुक्त के दोनों पैरों में लगी गोली, दोनों अभियुक्त गंभीर रूप से घायल दोनों को चिकित्सालय ले जाया गया।

एक समुदाय विशेष से संबंधित होने के कारण बॉर्डर को किया गया अलर्ट

ये है पूरा मामला

मंगलवार तड़के प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसके साथी ग्राफिक ऐरा अस्पताल ले गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो मालूम हुआ कि घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहित नेगी के रूप में हुई। नेगी के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रोहित नेगी के साथ पांच-छह दोस्त पार्टी कर रहे थे। इनमें एक युवती भी शामिल थी। युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र है। इसी बीच युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया। वह उससे झगड़़ा करने लगी। रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनी तो पता चला कि वह अजहर युवती को गंदी गंदी गालियां दे रहा था। इस पर नेगी को भी गुस्सा आया और वह भी अजहर के साथ झगड़ने लगा। जैसे तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार में अपने अपने घर की ओर चल दिए। यहां पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। रोहित ने जैसे ही कार रोकी तो अजहर ने कार के सामने शीशे से सटाकर गोली मार दी। यह गोली रोहित के गले में जाकर लगी।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों के नाम

1.मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।*

2.आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *