बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की नई पदयात्रा की घोषणा, बोले– “हिन्दुओं को एक करने का समय आ गया है”

MDDA Advertisement

मध्य प्रदेश: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपनी धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। वे ग्वालियर और मुरैना होते हुए जोरा में आयोजित होने वाले वैकुंठ उत्सव में भाग लेंगे। इस मौके पर उन्होंने हिन्दू एकता का संदेश देते हुए कहा कि अब संपूर्ण भारत के हिन्दुओं को एकजुट करने का समय आ गया है।

बाबा बागेश्वर ने जानकारी दी कि इसके लिए वे दिल्ली से वृंदावन तक 150 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगे। यह 10 दिवसीय यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा एक धार्मिक निमंत्रण है, जो हर उस व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा जो सनातन संस्कृति में विश्वास रखता है।

इसी दौरान बाबा बागेश्वर ने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में जारी विरोध प्रदर्शनों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम अपनी जमीन लेकर रहेंगे। यही समय है, सही समय है। अभी पाकिस्तान में बहुत हंगामा चल रहा है। भगवान सबको बुद्धि दे। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि पाकिस्तान में भी शांति बनी रहे।”

बाबा बागेश्वर की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दे रही है। माना जा रहा है कि इस यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *