Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे 40 श्रद्धालु, SDRF और NDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

गुप्तकाशी: लगातार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के पास पैदल मार्ग बाधित हो गया, जिससे करीब 40 श्रद्धालु रात के अंधेरे में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

घटना बुधवार देर रात की है, जब सोनप्रयाग से ऊपर पैदल मार्ग पर यात्रियों के समूह को अचानक आए मलबे और कीचड़ ने रास्ते में रोक दिया। सभी श्रद्धालु केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। मार्ग बंद होने के कारण वे आगे बढ़ नहीं पा रहे थे और वहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा था।

 

स्थानीय प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें रात्रि में ही मौके पर रवाना की गईं। करीब रात 10 बजे से लेकर आधी रात तक चला यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित सोनप्रयाग बेस कैंप तक पहुंचाया गया।

 

SDRF अधिकारी ने बताया कि “बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। यात्रा मार्ग पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।”

 

प्रशासन ने अगली सूचना तक केदारनाथ पैदल यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रुकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *