Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून के स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित जानिए क्या है वजह …

Dehradun: कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून में ऋषिकेश और डोईवाला तहसील के विभिन्न क्षेत्रों कांवड़ यात्रा के संबंधित क्षेत्रों के राजमार्ग पर पड़ने वाले विद्यालयों में 23 जुलाई तक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भीड़भाड़ के चलते किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के मद्देनजर लिया गया है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केके मिश्रा के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऋषिकेश और इससे लगे जनपद के क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा के प्रभाव से छात्रों को परेशानी हो सकती है। लिहाजा, नगर निगम ऋषिकेश के साथ ही हरिपुर कलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपाली फार्म, श्यामपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत आने वाले सभी शिक्षण संस्थान 21, 22 और 23 जुलाई को बंद रहेंगे। इसके दायरे में संबंधित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्र भी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *