Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पंतनगर में आज से 117वां अखिल भारतीय किसान मेले का आगाज, 30000 किसान हुए शामिल

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में आज 117वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन हुआ है. मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने किया. इसी बीच सासंद अजय भट्ट भी मुख्य रुप से मौजूद रहे. चार दिनों तक चलने वाले मेले में देश-विदेश के 30000 किसान शामिल हुए. पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय हर साल किसानों के लिए रबी और खरीफ की बुआई से पहले किसान मेले का आयोजन करता आ रहा है.

117वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों और विश्विद्यालय की छात्राओं से बातचीत भी की. साथ ही उन्होंने गांधी हॉल के पास बनाए गए पंडाल में किसानों को संबोधित भी किया.

पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय है. देश को पहली हरित क्रांति भी इसी विश्वविद्यालय से मिली है. आज भी विश्वविद्यालय कृषि से संबंधित सभी फील्ड में बेहतर काम कर रहा है.

चार दिनों तक चलने वाले मेले में देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी मुल्क नेपाल के किसान भी शिरकत करेंगे. इस बार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा मेले में बेमौसमी धान की खेती के विकल्प की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा किसानों के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर भी सिखाए जाएंगे. साथ ही किसानों के लिए उन्नत बीज, कृषि में प्रयुक्त आधुनिक यंत्र, फूल, फल, सब्जियों के पौधों के लगभग 350 स्टॉल लगाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *